चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। एडीबी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 9.7 प्रतिशत रहेगी। एडीबी ने तीन महीने में दूसरी बार भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाया है। इससे पहले एडीबी ने सितंबर महीने में अपनी रिपोर्ट में 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

एडीबी ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की आर्थिक वृद्धि दर अब वित्त वर्ष 2021-22 में 9.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह पूर्व में जताए गये अनुमान से 0.3 प्रतिशत कम है। इसका कारण आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बाधाएं हैं, जो उद्योग को प्रभावित कर रही हैं। घरेलू मांग के सामान्य स्तर पर आने की उम्मीद के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 7.5 प्रतिशत पर बरकरार है।’’

बता दें कि एडीबी ने सितंबर में महामारी की दूसरी लहर के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 10 प्रतिशत कर दिया था। जबकि पूर्व में इसके 11 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here