रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सिर से एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज छीनने वाले झोंग शानशान अब दुनिया के छठे सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। चीन के बोतलबंद पानी के विक्रेता झोंग अब पांचवें नंबर पर काबिज फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के काफी करीब पहुंच गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक अब जुकरबर्ग और शानशान के बीच केवल 2.7 अरब डॉलर का फासला रह गया है। जुकरबर्ग 96.4 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में पांचवें नबर हैं, जबकि शानशान 93.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर। आज शानशान की संपत्ति में 1.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि जुकरबर्ग की संपत्ति में 2.8 अरब डॉलर की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं जुंग, जिन्होंने मुकेश अंबानी को पछाड़ बने एशिया में सबसे अमीर

बता दें नोंग्फू स्प्रिंग कंपनी के चेयरमैन अब वॉरने बफे से भी आगे निकल गए हैं। बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक शानशान की संपत्ति इस साल 13.5 अरब डॉलर बढ़ी है। वॉरेन बफे के पास अभी 87.1 अरब डॉलर की संपत्ति है। बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है। जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है। 

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को दोहरा झटका: टॉप-10 रईसों की लिस्ट से भी बाहर हुए

66 वर्षीय झोंग शानशान की कंपनी के शेयर 2021 के शुरुआती दो दिनों में 18 फीसदी चढ़ गए। उनकी कंपनी के शेयरों के भाव में गत सितंबर में उनके आईपीओ की सूचीबद्ध होने से अब तक 200 फीसदी का उछाल दर्ज हो चुका है। बुधवार को 0.7 फीसदी का इजाफा हो चुका था। दुनिया के शीर्ष 10 में आने वाले वे दूसरे चीनी अमीर हैं। इससे पहले चीनी प्रापर्टी टाइकून वांग जियानलिन ने 2015 में 8 वां स्थान हासिल किया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही शानशान ने भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी से सबसे अमीर एशियाई होने का खिताब छीना था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here