रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सिर से एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज छीनने वाले चीन के बोतलबंद पानी के विक्रेता झोंग शानशान अब दुनिया के आठवें सबसे बड़े अमीर बन हैं। कुछ दिन पहले झोंग पांचवें नंबर पर काबिज फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के काफी करीब पहुंच गए थे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर दुनिया के टॉप-10 रईसों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं एलन मस्क पहले, जेफ बेजोस दूसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर बिल गेट्स है।

यह भी पढ़ें: कहानी एलन मस्क की: जब 30 साल की उम्र में राकेट खरीदने पहुंच गए रूस

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक अब जुकरबर्ग और शानशान के बीच करीब 5 अरब डॉलर का फासला हो गया है। जुकरबर्ग 90 अरब डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में पांचवें नबर पर हैं, जबकि शानशान 85.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें नंबर पर। आज शानशान की संपत्ति में 5.3 अरब डॉलर की कमी हुई है।

टॉप-10 अरबपति और उनकी संपत्ति

रैंकिंग रईस नेटवर्थ
1 एलन मस्क 182.9
2 जेफ बेजोस 182.8
3 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 149.4
4 बिलगेट्स 120.7
5 मार्क जुकरबर्ग 90
6 वॉरेन बफेट 88.8
7 लैरी एलिशन 87
8 झोंग शानशान 85.2
9 लैरी पेज 76.5
10 मुकेश अंबानी 75.8

स्रोत: फोर्ब्स

बता दें नोंग्फू स्प्रिंग कंपनी के चेयरमैन अब वॉरने बफे से भी पीछे हैं। वॉरेन बफे 88.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे, लैरी एलिशन 87 अरब डॉलर के साथ सातवें, लैरी पेज 76.5 अरब डॉलर के साथ 9वें और 75.8 अरब डॉलर के साथ मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर हैं। पिछले एक हफ्त में अंबानी 4 पायदान ऊपर आए हैं। गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले ही शानशान ने भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी से सबसे अमीर एशियाई होने का खिताब छीना था।

फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here