देश के सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का YONO ऐप अगर आपके मोबाइल में है तो इसके माध्यम से आपको 2-व्हीलर लोन बहुत आसानी से मिल सकता है। एसबीआई ने प्री अप्रूव्ड 2-व्हीलर लोन योजना ‘SBI Easy Ride’ शुरू करने का ऐलान किया है। 

एसबीआई के पात्र ग्राहकों को बैंक शाखा में आए बिना ही योनो ऐप के माध्यम से एंड-टू-एंड डिजिटल टू-व्हीलर लोन का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक 4 साल की अधिकतम अवधि के लिए 10.5% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक के वाहन ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।  इस योजना के तहत कम से कम 20000 रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, ठगे जाने से बच जाएंगे

बैंक से लिया गया लोन सीधे वाहन डीलर के खाते में चला जाएगा किया जाएगा। इस योजना के तहत वाहन की ऑन-रोड कीमत का 85% तक का ऋण लिया जा सकता है। इस योजना को लॉन्च करते हुए एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि इस डिजिटल लोन ऑफर से ग्राहकों को अपने चुने हुए दोपहिया वाहन खरीदने में मदद मिलेगी। एसबीआई में, यूनीक, अनुकूलित उत्पादों और सर्विस की पेशकश करने का हमारा निरंतर प्रयास है, जो हमारे ग्राहकों को सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बैंकिंग अनुभव प्रदान करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘ हमें उम्मीद है कि ‘एसबीआई ईजी राइड’ ऋण योजना हमारे लिए एक सहज, और यादगार दोपहिया वाहन मालिक बनने का अनुभव प्रदान करेगी।’

इस डिजिटल ट्रांसफारमेशन जर्नी में योनो एसबीआई ग्राहक के दरवाजे पर बैंकिंग और लाइफ स्टाइल सर्विस दे रहा है। नवंबर 2017 में लॉन्च होने के बाद से, 89 मिलियन डाउनलोड और 42 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड उपयोगकर्ताओं के साथ ग्राहकों के बीच योनो की व्यापक स्वीकृति प्राप्त की है। एसबीआई ने योनो प्लेटफॉर्म पर 20 से अधिक श्रेणियों में 110 से अधिक ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ भागीदारी की है। इस प्लेटफॉर्म पर योनो कृषि, योनो कैश और पीएपीएल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here