फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित निवेश विकल्प है जो लगातार ब्याज दरों की गारंटी देता है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को विशेष ब्याज दर का फायदा मिलता है। बता दें स्टेट बैंक, आईसीआईआई बैंक,एक्सिस बैंक, एचडीएफसी समेत कई बैंक सात दिन से 10 साल तक की जमा अवधि के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 7 से 7.5% तक ब्याज दे रहे हैं। 7 दिनों से 10 वर्ष तक के कार्यकाल के लिए शीर्ष बैंकों की नवीनतम ब्याज दरें नीचे दी गई हैं।

शीर्ष 10 बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें (2 करोड़ रुपये से कम जमा पर)

बैंक का नाम सामान्य नागरिक (ब्याज दर वार्षिक)

वरिष्ठ नागरिक (ब्याज दर वार्षिक)

एसबीआई 2.90% to 5.40% 3.40% to 6.20%
आईसीआईसीआई 2.50% to 5.50% 3.00% to 6.30%
एचडीएफसी बैंक 2.50% to 5.50% 3.00% to 6.25%
पीएनबी 3.00% to 5.30% 3.75% to 5.80%
कैनरा बैंक 2.95% to 5.50% 2.95% to 6.00%
एक्सिस बैंक 2.50% to 5.50% 2.50% to 6.00%
बैंक ऑफ बड़ौदा 2.90% to 5.30% 3.40% to 6.30%
आईडीएफसी बैंक 2.75% to 5.75% 3.25% to 6.25%
बैंक ऑफ इंडिया 3.25% to 5.30% 3.75% to 5.80%
कैॉरपोरेशन बैंक 3.00% to 5.40% 3.50% to 5.90%

स्रोत: बैंक बाजार डॉट कॉम

अन्य बैंकों की बात करें तो एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज इंडसइंड बैंक दे रहा है। इंडसइंड बैंक द्वारा आम जनता के लिए 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 7.00% सालाना दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% दे रहा है।

अन्य बैंकों का रेट

बैंक का नाम सामान्य नागरिक (ब्याज दर वार्षिक)

वरिष्ठ नागरिक (ब्याज दर वार्षिक)

यस बैंक 4.00% to 6.50% 4.50% to 7.00%
इंडसइंड बैंक 3.25% to 7.00% 3.75% to 7.50%
यूको बैंक 2.75% to 5.00% 3.00% to 5.40%
यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया 4.00% to 6.50% 4.50% to 7.00%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3.00% to 5.60% 3.50% to 6.10%
इलाहाबाद बैंक(अब इंडियन बैंक) 2.90% to 5.15% 3.40% to 5.65%
सेंट्रल बैंक 2.75% to 5.00% 3.25% to 5.50%
इंडियन बैंक 2.90% to 5.15% 3.40% to 5.65%
इंडियन ओवरसीज बैंक 3.40% to 5.20% 3.90% to 5.70%
बंधन बैंक 3.00% to 6.00% 3.50% to 6.75%
डीबीएस बैंक 2.75% to 5.50% 3.25% to 6.00%
आंध्रा बैंक 3.00% to 5.40% 3.50% to 5.90%
एचएसबीसी 2.25% to 4.00% 2.75% to 4.50%

स्रोत: बैंक बाजार डॉट कॉम

एफडी में इन चार बातों का जरूर रखें ध्यान

  • एफडी की अवधि: एफडी में निवेश करने से पहले उसकी अवधि को तय करना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर निवेशक परिपक्वता से पहले राशि को निकालते हैं तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होता है।
  • ब्याज दर: एफडी में पैसा लगाते समय उस पर मिलने वाली ब्याज दर को भी देखना बहुत जरूरी है। बैंक अपने मुताबिक अलग-अलग ब्याज दरें पेश करते हैं। इसलिए अलग-अलग बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर में अंतर होता है। एफडी में निवेश करने से पहले इनकी तुलना कर लेनी चाहिए।
  • टैक्स छूट: एफडी पर होने वाली ब्याज आय पर टैक्स लगता है। अगर एफडी पर कमाया गया ब्याज एक वित्तीय वर्ष में 10 हजार रुपये से ऊपर होता है, तो उस ब्याज पर टीडीएस कटता है। वहीं, पांच साल के एफडी पर आपको धारा 80सी के तहत 1.5 लाख की छूट मिलती है।
  • ब्याज की निकासी: एफडी में बैंक तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज निकासी का विकल्प देते हैं। अब कुछ बैंक में मासिक निकासी की भी सुविधा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसद तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं ये बैंक

(Disclaimer: निवेशक निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें. इस न्यूज़ में बैंकों की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर के आंकड़े दिए गए हैं. कृपया निवेशक स्वयं की जांच पड़ताल के बाद ही निवेश की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं. न्यूज स्टेट की खबर को आधार मानकर निवेश करने पर हुए लाभ-हानि का livehindustan.com से कोई लेना-देना नहीं होगा. निवेशक स्वयं के विवेक के आधार पर निवेश के फैसले लें)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here