इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने खरीदा है। आईपीएल के इतिहास में ऑक्शन में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में मैक्सवेल युवराज सिंह के बाद दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। मैक्सवेल अभी तक कुल पांच आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के 14वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन में मैक्सवेल को लेकर आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच घमासान छिड़ा हुआ था, अंत में आरसीबी ने बाजी मारी।

शाहरुख को पंजाब ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा, कार्तिक ने मनाया जश्न

पांच ऑक्शन की बात करें तो मैक्सवेल अब तक कुल 45.30 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। उन्हें 2013 में 5.32 करोड़ रुपये, 2014 में 6 करोड़ रुपये, 2018 में 9 करोड़ रुपये और 2020 में 10.75 करोड़ रुपये मिले। युवराज ने छह ऑक्शन में 48.10 करोड़ रुपये की कमाई की। दिनेश कार्तिक ने छह ऑक्शन में 38.85 करोड़ रुपये और इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस ने ऑक्शन में 37.96 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई उन खिलाड़ियों की है जो टॉप रिटेनर हैं।

वुड का दावा, पिच से मदद मिलने पर कहर बरपा सकते हैं ब्रॉड और एंडरसन

आईपीएल का 14वां सीजन इस साल अप्रैल से जून के बीच खेला जाना है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल सितंबर से नवंबर के बीच युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। इस साल आईपीएल के भारत में ही होने की संभावना है। भारत में इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी हो चुकी है और साथ ही स्टेडियम में फैन्स की भी। ऐसे में आईपीएल के दौरान भी फैन्स को स्टेडियम में आने की अनुमति मिल सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here