राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केजरीवाल सरकार से कहा कि वह ऑक्सीजन की कालाबाजारी के साथ-साथ रेमडेसिविर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। हाईकोर्ट ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आपकी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए कि मेडिकल ऑक्सीजन जो कम से कम लागत पर आती है, उसकी कालाबाजारी या जमाखोरी के कारण कई हजार या लाखों रुपये खर्च न हों। 

ये भी पढ़ें : जब कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन-बेड नहीं हैं तो दवा कैसे मिलेगी?

इससे पहले हाईकोर्ट ने केन्द्र और ‘आप’ सरकार से पूछा कि जब कोविड-19 रोगियों को व्यापक रूप से रेमडेसिविर (Remdesivir) दवा लेने की सलाह दी जा रही है तो फिर राजधानी में इसकी किल्लत क्यों है?

केन्द्र सरकार ने जब बताया कि रेमडेसिविर का सेवन केवल अस्पतालों में किया जा सकता है तो अदालत ने कहा कि जब अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन और बेड्स ही उपलब्ध नहीं हैं तो वे यह दवा उन्हें कैसे मिलेगी।

ये भी पढ़ें : HC ने केजरीवाल सरकार से कहा- ऐसे नहीं जीत सकते कोविड-19 के खिलाफ युद्ध



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here