मुंबई इंडियन्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पेटिनसन ने जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज करार देते हुए कहा कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के इस अगुआई के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जाएगा।

पेटिनसन ने कहा, ”निजी तौर पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के साथ काम करना शानदार है। बेशक बुमराह संभवत: दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज है। और बोल्ट (ट्रेंट बोल्ट) भी मौजूद है।” मुंबई इंडियन्स द्वारा जारी वीडियो में इस तेज गेंदबाज ने कहा, ”इसलिए मेरे लिए इन खिलाड़ियों के साथ खेलना शानदार अनुभव होगा।”

अफगानिस्तान का सपना टी20 विश्व कप जीतना, प्रतिभा और कौशल की कमी नहीं: राशिद खान

उन्होंने कहा, ”मैंने इससे पहले यूएई में कुछ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं इसलिए मुझे यहां यूएई में खेलने का थोड़ा अनुभव है।” गत चैंपियन मुंबई की टीम ने पेटिनसन को अनुभवी लसिथ मलिंगा के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है जिन्होंने निजी कारणों से इस साल आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया।

यूएई की पिचों के संदर्भ में पेटिनसन ने कहा, ”विकेट सूखे हैं और तीन विकेट हैं जिनका इस्तेमाल पूरे टूर्नामेंट के दौरान किया जाएगा इसलिए टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाएगी और उछाल कम हो जाएगा।”

IPL 2020: अक्षर पटेल ने क्यों कहा, दिल्ली कैपिटल्स के पास इस बार खिताब जीतने की क्षमता

गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद 6 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया और परंपरा के अनुसार मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 19 सितंबर को अबुधाबी में पहले मैच में पिछले साल के उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा। भारत में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में किया जा रहा है।  टूर्नामेंट के उदघाटन मैच के बाद अगले दिन दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने सामने होंगे, जबकि 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच होगा। शारजाह में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

कोरोना का असर: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को 9.5 अरब रुपए का नुकसान, 20% स्टाफ की होगी छंटनी

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार कुल दस दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से, जबकि दूसरा मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। दुबई कुल 24 मैचों की मेजबानी करेगा। अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा। यह टूर्नामेंट कुल 53 दिन तक चलेगा और इस तरह से यह आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला सत्र बन जाएगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here