Kangana Ranaut Rape Threat: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को आरोप लगाया कि किसानों के बारे में बोलने के बाद से उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है. अभिनेत्री ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर भी कटाक्ष किया. कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “इन पिछले 10-12 दिनों से मुझे इमोशनल और मेंटल ऑनलाइन लिंचिंग का सामना करना पड़ रहा हैं. रेप और जान से मारने की धमकी मिली है, इसलिए मेरा हक बनता है कि अपने देश से कुछ सवाल करूं.”

किसान आंदोलन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने दावा करते हुए कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि पूरा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है. आतंकवादियों ने भी इसमें भाग लेना शुरू कर दिया है. मैंने पंजाब में अपनी स्कूल की पढ़ाई की है.” उन्होंने कहा, “मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि पंजाब के 99 प्रतिशत लोग खालिस्तान नहीं चाहते. वे देश को विभाजित नहीं करना चाहते. वे देश से प्यार करते हैं.”

इसके साथ ही आपको बता दें कि बिल्किस बानो दादी दो कि एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन में मशहूर चेहरा थीं, इनके बारे में अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर वीडियो बनाकर आरोप लगाया कि शाहीन बाग की ‘अनपढ़ दादी’ बिना किसी जानकारी के प्रदर्शन में जुट गईं. इस तरह से लोगों को मोहरा बना लिया जाता है जिनको कुछ पता नहीं होता है.

इस पर बिल्किस दादी ने कहा, “वो भी हमारी बेटी है. हमे नासमझ कह रही है. जब हम बच्चे पैदा करना जानते हैं, उन्हें लिखाना-पढ़ाना जानते हैं तो वैसे ही थोड़ी बैठे हैं. जामिया में, जेएनयू में हमारे बच्चों को मारा तो हमसे बर्दाश्त नहीं हुआ. पुलिस की बर्बरता हमसे देखी नहीं गई.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “कंगना को मैंने कभी देखा भी नहीं है. हम सौ-सौ रुपए में नहीं बैठते, हम देश बचाने के लिए बैठे थे. किसान की बेटी हूं, किसान की बहू हूं. देश को समेटने के लिए बैठी थी. उम्र पाई है, सफेदी वैसे ही नहीं आई है. ये कल परसों की पैदा हुई है. हम क्या नहीं जानते हैं. ज़रूरत पड़े तो बाहर निकलना, आवाज़ उठाना भी जानते हैं.”

ये भी पढ़ें:

In Pics: हनीमून पर पति ने क्लिक की सना खान की ऐसी तस्वीरें, इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

In Pics: प्रेग्नेंट पत्नी करीना कपूर खान को अस्पताल लेकर पहुंचे सैफ अली खान, क्या जल्द देने वाले हैं Good News!





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here