नई दिल्ली: कंगना रनौत और उनकी टीम रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री से मुलाकात अपने आने वाली फिल्म ‘तेजस’ को लेकर की.

कंगना ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी है और तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में  वह अपनी टीम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलते हुए नजर आ रही हैं.

कंगना लिखा, “आज रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह का आशीर्वाद लिया और तेजस की स्क्रिप्‍ट साझा की. वायुसेना के साथ भी स्‍टोरी शेयर की और जरूरी अनुमति मांगी. जय हिंद”. बता दें फिल्म ‘तेजस’ में कंगना रनौत एक फाइटर पायलट की भूमिका में नजर आएंगी.

भारतीय वायु सेना साल 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली डिफेंस फोर्स थी. यह फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है. इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा डायरेक्ट करेंगे.

इस फिल्म के अलावा कंगना एक और बायोपिक को लेकर भी चर्चा में है. वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘थलाइवी’ में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं.

यह भी पढ़ें:

सोमवार को अनशन पर ‘अन्नदाता’, आंदोलन तेज़ करने की किसानों की कवायद, केजरीवाल भी रहेंगे भूख हड़ताल पर





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here