Petrol price in pakistan: पाकिस्तान में विकराल रूप ले रही महंगाई के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दस रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि की तैयारी है। पाकिस्तान में इमरान सरकार ने पेट्रोल के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 147.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। 

जियो न्यूज (Geo News) के मुताबिक, वित्त विभाग ने जारी किए अपने नोटिफिकेशन में पेट्रोल के अलावा अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स (petroleum products) में बढ़ोतरी कर दी है, जो कि 16 जनवरी से लागू हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है।

इसी तरह, हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत अब 144.62 रुपये प्रति लीटर होगी। इसके अलावा, मिट्टी के तेल की कीमत ₹3 अधिक होगी और इस प्रकार इसकी कीमत ₹116.48 प्रति लीटर होगी, जबकि लाइट डीजल तेल ₹3.33 महंगा हो जाएगा, जिसकी कीमत ₹114.54 प्रति लीटर होगी। 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (ओजीआरए) ने पेट्रोल की कीमत में 5.52 रुपये प्रति लीटर और एचएसडी की कीमतों में 6.19 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। बयान में कहा गया है, “पेट्रोलियम उत्पादों में लगातार चौथा साप्ताहिक लाभ हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।”



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here