PM Kisan Samman Nidhi 8th Installment Latest News: गेहूं के साथ सरसों, तोरी, लाही जैसी तिलहनी और कई दलहनी  फसलें अप्रैल तक कटने के लिए तैयार हो जाएंगी। सरसों की कुछ किस्में तो कट भी गई हैं। इससे पहले ही पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के खातों में आठवीं किस्त गिरनी शुरू हो जाएगी। पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक 12 मार्च 2021 तक कुल 11 करोड़ 71 लाख किसान परिवार केंद्र सरकार की इस स्कीम से जुड़ चुके हैं। साल-दर-साल और किस्त-दर-किस्त इनकी संख्या में बढ़ोतरी जारी है। 

किस्तवार पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या

किस्त पीरियड

लाभार्थियों की संख्या

सातवीं दिसंबर-मार्च 2021 96,816,001
छठी अगस्त-नवंबर 2020-21 102,135,359
पांचवीं अप्रैल-जुलाई 2020-21 104,893,914
चौथी दिसंबर-मार्च 2019-20 89,497,023
तीसरी अगस्त-नवंबर 2019-20 87,579,244
दूसरी अप्रैल-जुलाई 2019-20 66,317,083
पहली दिसंबर-मार्च 2018-19 31,605,060

स्रोत: पीएम किसान पोर्टल

वैसे कई राज्यों में अपात्र किसान भी इसका लाभ उठा रहे थे। ऐसे किसानों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बहुत से ऐसे किसानों के नाम 8वीं किस्त से हटा दिए गए हैं। ऐसे में आप एक बार अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: पीएम किसान की लेनी है ताबड़तोड़ दो किस्तें तो 31 मार्च तक है आपके पास मौका

अभी चेक करें स्टेटस

आप अभी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। मसलन आपको कितनी किस्त मिल चुकी है? कौन सी किस्त रुकी हुई है? अगर किस्त रुकी है तो इसकी वजह क्या है? जिन कारणों से किस्त नहीं आई है, उन्हें ठीक करके आप अगली किस्त को पा सकते हैं। ऐसे तमाम सवालों को जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें..

ऐसे चेक करें अपना खाता

  • पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके  अकाउंट में पैसे आए या नहीं।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  •  यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई। 
  • आठवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी। 
  • यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

जानिए कब आएगी आठवीं किस्त

इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है। इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। यानी होली से पहले इस वित्त वर्ष की पहली और योजना शुरू के बाद से आठवीं किस्त आने की उम्मीद नहीं है। बता दें पीएमम किसान सम्मान निधि स्कीम मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को शुरू किया था और यह एक दिसंबर 2018 से ही प्रभावित हो गया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here