बात आज साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा (Samantha) की जो हाल ही में अपने पति नाग चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक लेकर चर्चाओं में आई थीं. सामंथा को ग्लैमर वर्ल्ड में आए हुए 11 साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. हाल ही में सामंथा वेबसीरीज ‘फैमिली मैन 2’ में नज़र आई थीं जहां उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है. बहरहाल, आज हम सामंथा के हैदराबाद स्थित उस घर की बात करेंगे जिसमें कभी सामंथा अपने पति नाग चैतन्य के साथ रहा करती थीं.







