मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भिंड जिले के गोहद में 482 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए पूर्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक तरफ दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को मॉर्डन ठग बताया तो कमलनाथ के लिए गाना भी गाया।

शिवराज सिंह ने कहा, ”उन्होंने भ्रष्टाचार में नए रिकॉर्ड बनाए। राज्य के बजट से पैसा पॉकेट में रखा। विकास कार्यों पर खर्च होने वाला पैसा जेब में रख लिया। उन्होंने किसान फसल बीमा योजना का 2,200 करोड़ रुपए प्रीमियम जेब में रख लिया। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मॉर्डन ठग हैं।”

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, ”हमने कई बार कहा कि कमलनाथ जी कभी बाहर निकलो, जनता कष्ट में हैं, बाढ़ आ गई, सूखा पड़ गया। वो बोले हम ऐसे मुख्यमंत्री थोड़ी हैं जो गली-गली फिरें, हम तो यहीं बंगले में बैठकर देख लेते हैं। मैंने कहा, तेरी प्यारी-प्यारी सूरत को किसी की नजर ना लगे कमलनाथ।” 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here