शाओमी से अलग हो चुका पोको ब्रैंड भारत में मंगलवार को नया स्मार्टफोन Poco M3 लॉन्च करने जा रहा है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा और इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में इसे कुछ महीने पहले उतारा जा चुका है। भारत में इसकी लॉन्चिंग 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी। यह कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन है, जिसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर की जाएगी। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

क्या होगी फोन की कीमत 
पोको एम3 कंपनी को कंपनी ने कुछ चुनिंदा मार्केट्स में 149 डॉलर (करीब 10,900 रुपये) की कीमत पर लाया गया था। फोन तीन कलर ऑप्शन- कूल ब्लू, पोको येलो, और पावर ब्लैक में आता है। यह कंपनी के Poco M2 स्मार्टफोन का सक्सेसर मॉडल होगा। 

यह भी पढ़ें: आ रहा सैमसंग Galaxy A72 स्मार्टफोन, 64MP कैमरे के साथ होगी 5,000mAh बैटरी

क्या हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस
पोको एम3 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1,080×2,340 पिक्सल्स रेजॉलूशन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 4 जीबी की रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन एंड्रॉइड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। 

यह भी पढ़ें: iPhone SE 3 में मिलेगा पंच-होल डिस्प्ले, नहीं होगा होम बटन, सामने आई तस्वीरें

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 6,000mAh मिल सकती है, जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगी। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here