अनिल अंबानी कर्ज के जाल से बाहर निकलने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। बीते कुछ महीनों में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कई कंपनियों ने अपनी संपत्ति की बिक्री की है। वहीं, अब रिलायंस पावर के भी कर्ज को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाया गया है। 

दरअसल, रिलायंस पावर ने बुधवार को कहा कि उसे अपनी प्रवर्तक फर्म रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आरइंफ्रा) को तरजीही आधार पर 1,325 करोड़ रुपए के शेयर और वारंट जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। आरइंफ्रा को शेयर और वारंट जारी करने का मकसद रिलायंस पावर के एकल कर्ज में 1,325 करोड़ रुपए की कमी करना है। कंपनी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘रिलायंस पावर लिमिटेड (रिलायंस पावर) के शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिए भारी बहुमत से मंजूरी दी है।’’

इसके बाद रिलायंस पावर में रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और अन्‍य प्रवर्तक समूह की हिस्‍सेदारी बढ़कर 24.98 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, वारंट को शेयर में परिवर्तित किए जाने के बाद उनकी हिस्सेदारी 38 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। कंपनी ने कहा कि इससे रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के 8 लाख शेयरधारकों को फायदा होगा। पिछले महीने रिलायंस पावर ने कहा था कि उसका लक्ष्‍य कर्ज-मुक्‍त बनना है। कंपनी ने कहा कि रिलायंस पावर के कुल कर्ज में 2021-22 के दौरान 3200 करोड़ रुपए की कमी लाई जाएगी।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 28 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

रिलायंस पावर का शेयर भाव: आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से रिलायंस पावर का शेयर भाव बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव 13.41 रुपए था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here