कर्ज के जाल में फंसे रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल का घाटा लगातार कम हो रहा है। रिलायंस कैपिटल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका घाटा 1,006 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में रिलायंस कैपिटल को 1095 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वहीं, बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी को 1,649 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। 

कितनी हो गई कमाई: रिलायंस कैपिटल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 4,448 करोड़ रुपए रही। इससे एक साल पहले समान तिमाही में 4,287 करोड़ रुपए रही थी। अगर खर्च की बात करें तो 5,261 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 5,249 करोड़ रुपए था। 

कब तक आ जाएगी डिजिटल करेंसी, RBI के डिप्टी गवर्नर ने बताई पूरी बात

निवेशकों को मुनाफा: इस खबर के बीच बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में रिलायंस कैपिटल का स्टॉक 4.60 फीसदी की तेजी के साथ 17.05 रुपए के भाव पर बंद हुआ। रिलायंस कैपिटल का मार्केट कैप 430 करोड़ रुपए है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here