कर्नाटक के कृषि मंत्री बी सी पाटिल ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। पाटिल ने गुरुवार को कहा कि आत्महत्या करने वाले किसान कायर हैं। कर्नाटक के कोडागु जिले के पोनमपेट में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा, जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं। केवल वह डरपोक ही आत्महत्या करते हैं, जो अपनी पत्नी एवं बच्चों की देख-रेख नहीं कर सकते हैं। 

पाटिल पोनमपेट में बांस उत्पादकों को यह बता रहे थे कि कृषि व्यवसाय कितना लाभदायक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कायरों को इस बात का अहसास नहीं है और वे आत्महत्या करते हैं। अपनी बात के समर्थन में पाटिल ने एक महिला का उदाहरण दिया जिसने सोने की चूड़ियाँ पहन रखी थीं। 

मंत्री ने कहा, जब मैने इस बात की जानकारी ली कि उनके हाथों में सोने की चूड़ियां कहां से आई है, आप जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा ? उन्होंने कहा कि इस धरती मां ने मुझे 35 साल की मेहनत के लिए यह दिया है। पाटिल ने पूछा, यह सब सुनकर आपको प्रसन्नता नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला पूरी तरह कृषि पर निर्भर है और सफलता प्राप्त करती है तो दूसरे किसान ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here