Ranveer Singh NBA Brand Ambassador: हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 22 करोड़ का बंगला खरीदा है और अब रणवीर सिंह बन गए हैं NBA यानि नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के ब्रांड एम्बेसडर. यानि दीपिका और रणवीर की जिंदगी में दुगनी खुशी का मौका आ गया है. यही खुशी अब रणवीर सिंह के चेहरे पर साफ झलक रही है. एनबीए (NBA) का ब्रैंड एम्बेसडर बनने पर आज रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शानदार अंदाज में फोटो शेयर की है. जिसमें वो कलरफुल आउटफिट में बालों पर बैंड और आंखों पर लाल चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं और हाथ में  है बास्केटबॉल.



इस तस्वीरों में रणवीर सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज खूब छा गया है. इन तस्वीरों पर रणवीर के फैंस कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं उनके खास दोस्त अर्जुन कपूर ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा है – कुशाग्र बुद्धि के आदमी हो तुम बाबा. 

22 करोड़ के घर को लेकर आए चर्चा में 
दीपिका और रणवीर इन दिनों 22 करोड़ के घर को लेकर काफी चर्चा में हैं. खबर है कि दोनों ने अलीबाग में 22 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदा है जिसमें जल्द ही दोनों शिफ्ट हो जाएंगे. इस बंगले को डिजाइनर विनीता चैतन्या डिजाइन करेंगीं. हाल ही में विनीता चैतन्या ने दीपिका और रणवीर के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अलीबाग में ही नजर आ रहे थे. अलीबाग में ही शाहरुख खान का भी बंगला है. लिहाजा अब रणवीर और दीपिका शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के पड़ोसी बन जाएंगे. अलीबाग मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक हैं. इसके अलावा दीपिका और रणवीर ने शादी के बाद मुंबई में सी फेसिंग बंगला फ्लैट खरीदा था और वो मुंबई में भी फ्लैट खरीद चुके हैं. जहां उनके मम्मी पापा रहते हैं.

ये भी पढे़ंः Big Boss OTT में Raqesh Bapat पर इतना गुस्सा क्यों होतीं थीं Shamita Shetty? एक्ट्रेस ने बताया कारण





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here