कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। महज एक घंटे के भीतर ही बुधवार को सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में 4 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पोमबई और गोपालपुरा गांवों में मुठभेड़ में इन आतंकियों को ढेर किया है। फिलहाल दोनों ही जगहों पर मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है।

यही नहीं पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी हमले की फिराक में थे। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों ने बड़े खतरे को टालने का काम किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान आमिर बशीर और मुख्तार भट के तौर पर हुई है। नाके पर चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके पास आईईडी बरामद किए गए हैं। फिलहाल दोनों की जांच की जा रही है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here