जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र की मोदी सरकार को एक बार फिर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बाहर से आतंकवादी नहीं आए हैं। बल्कि नाराजगी के कारण की यहीं के नौजवान बंदूक उठा रहे हैं।

कश्मीर के डोडा में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने धारा 370 हटाने को लेकर एक फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ” हमारे शासन के दौरान जिन इलाकों से सफाया हुआ था, वहां आतंकवाद फिर से बढ़ रहा है। ये आतंकवादी बाहर से नहीं आए हैं, बल्कि कश्मीर के युवा हैं जो गुस्से और अन्य कारणों से हथियार उठाने को तैयार हैं।”

 

उमर ने आगे कहा, “अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह कहा गया था कि अंबानी, टाटा और बिड़ला जम्मू-कश्मीर में निवेश लाएंगे और रोजगार के बहुत सारे अवसर पैदा होंगे। कुछ नहीं हुआ। यहां चल रही परियोजनाओं में भी स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है।”

बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को एक बड़ा कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष रूप से बनाई गई धारा 370 तथा अनुच्छेद 35-ए के प्रावधानों को निरस्त कर दिया। जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले इस कानून को खत्म हुए 5 अगस्त 2021 को दो वर्ष पूर्ण हो गए।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here