हाइलाइट्स:

  • कोरोना वायरस की वैक्सीन के विकास के बारे में जानकारी देने के इसके लिए आईसीएमआर बना रहा पोर्टल
  • भारत और विदेशों में बन रही वैक्सीन से जुड़ी हर खबर अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में होगी उपलब्ध
  • देश में कोरोना वायरस के मामले 30 लाख के पार, हर्षवर्धन बोले- ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी

नई दिल्ली
कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास को लेकर सटीक जानकारी देने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत और विदेशों में कोरोना वायरस की वैक्सीन के विकास के बारे में जानकारी देने के इसके लिए आईसीएमआर एक पोर्टल बना रहा है जिस पर अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी दी जाएगी।

एक जगह मिलेगी सारी जानकारी
आईसीएमआर में महामारी विज्ञान एवं संचारी रोग विभाग के प्रमुख समिरन पांडा ने बताया कि पोर्टल बनाने का उद्देश्य कोविड-19 के टीके के विकास के बारे में सारी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है क्योंकि अभी इस सबंध में सारी सूचनाएं बिखरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल अगले हफ्ते तक शुरू हो सकता है।

भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर बेहतरीन: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर सबसे बेहतर करीब 75 प्रतिशत है और इसमें रोजाना सुधार हो रहा है, जबकि मृत्युदर दुनिया में सबसे कम 1.87 प्रतिशत है। दिल्ली के नजदीक गाजियबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 10 बिस्तरों के अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने आठ जनवरी से ही कोविड-19 से निपटने की रणनीति बनाने की शुरुआत कर दी थी जब दुनिया को इस महामारी की जानकारी मिली थी।

भारत में कोरोना के मामले 30 लाख के पार, दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश

भारत में कोरोना के मामले 30 लाख के पार
भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश में महामारी के रिकॉर्ड 69,874 मामले सामने आए थे जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,75,701 हो गई। पिछले 24 घंटों में 945 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई।

आखिर कोरोना खत्म कब होगा? WHO ने पहली बार बताई समय सीमा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here