Sonia Gandhi news: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।
Edited By Chandra Pandey | पीटीआई | Updated:
हाइलाइट्स
- सोनिया गांधी को रूटीन चेक अप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया
- वह गुरुवार शाम 7 बजे अस्पताल में हुईं भर्ती, उनकी हालत स्थिर है
- सोमवार को उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ की थी बैठक
नई दिल्ली
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब 7 बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा, ‘सोनिया की हालत स्थिर है।’ अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर डी. एस. राना के हवाले से बताया गया कि सोनिया गांधी को शाम 7 बजे भर्ती किया गया और उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की।
Web Title sonia gandhi admitted to sir ganga ram hospital for routine checkup(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
india News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें







