Rajiv Tyagi death news: कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी बुधवार शाम एक टीवी डिबेट में शामिल हुए थे। कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना आई। उन्‍होंने शाम 3.41 बजे आखिरी ट्वीट किया था।

Edited By Deepak Verma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कांग्रेस प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी (फाइल)

नई दिल्‍ली

भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रवक्‍ता राजीव त्‍यागी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है क‍ि बुधवार शाम एक टीवी डिबेट में हिस्‍सा लेने के बाद उन्‍हें कार्डियक अरेस्ट आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्‍हें तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। सूचना पाकर पर बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है।

शाम को किया था आखिरी ट्वीट

त्‍यागी ने बुधवार शाम करीब पौने चार बजे अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था। निधन की जानकारी देते हुए डॉ पूनिया ने ट्वीट किया, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजीव त्यागी जी नहीं रहे। उनके परिवारजनों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना।” बीजेपी नेता संबित पात्रा ने लिखा कि “विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्‍यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहे। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।”

राजीव त्‍यागी को टीवी जगत में खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। बीजेपी के संबित पात्रा के साथ उनकी कई बहसें बेहद तीखी नोंक-झोंक में बदल जाती थीं। वह तथ्‍यपरक बातें रखने के साथ-साथ अनूठे अंदाज में कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए भी मशहूर थे।

Web Title congress spokesperson rajiv tyagi passes away(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here