बेंगलुरुः राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मेट्रोमैन’ ई. श्रीधरन को केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सोमवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को 75 साल की उम्र के बाद दरकिनार कर दिया गया.

 ‘मेट्रोमैन’ ई. श्रीधरन को लेकर कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश का दौरा करने और बीजेपी को खड़ा करने वाले आडवाणी और जोशी जैसे नेताओं को 75 साल की उम्र होने पर दरकिनार कर दिया गया और उनसे मार्गदर्शक बनने के लिए कह दिया गया. लेकिन अब इसी पार्टी ने केरल में 88 साल के श्रीधरन को टिकट दिया है.’’

उम्रदराज TMC विधायकों को BJP में शामिल करने पर किया सवाल

वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने यह भी कहा कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 82 और 84 साल के दो विधायकों को पार्टी में शामिल कराकर टिकट दिया.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी उपदेश कुछ और देती है और करती कुछ है.’’ खड़गे ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी विभिन्न समुदायों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Kerala Election 2021: 140 सीट पर 957 उम्मीदवार, अगली सरकार चुनने के लिए केरल तैयार

वोटिंग से पहले इस राज्य की जनता के नाम सोनिया गांधी ने जारी किया संदेश, जानिए क्या कहा है?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here