सीमा विवाद को लेकर लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए. कुछ घायल भी हुए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने सैनिकों की शहादत के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.







