भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 की बहाली करने की मांग पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि चूंकि कांग्रेस के पास सुशासन के एजेंडे पर बात करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए बिहार चुनाव से पहले वह ‘भारत को बांटो के गंदे हथकंडे पर वापस आ गई है।

नड्डा ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के दर्जे और अधिकारों की बहाली के साथ खड़ी है तथा मोदी सरकार द्वारा पांच अगस्त 2019 को लिया गया फैसला ‘मनमाना और अंसवैधानिक था और उसे रद्द किया जाना चाहिए।

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘चूंकि कांग्रेस के पास सुशासन के एजेंडे पर बात करने को कुछ नहीं है, वे बिहार चुनाव से पहले ‘भारत को बांटो के गंदे हथकंडे पर वापस आ गए हैं। श्री राहुल गांधी पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं और श्री चिदंबरम कहते हैं कि कांग्रेस अनुच्छेद-370 की वापसी चाहती है। शर्मनाक!’

यह भी पढ़ें- RJD में विध्वंसकारी ताकतों की घुसपैठ, देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है तो बिहार को नीतीश कुमार की: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि पहले चुनावों में भाषणों में जातिवाद, लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देने और समाज को तोड़ने के प्रयास होते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद अब जनता को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है।

भाजपा अध्यक्ष ने बांका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के आने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति बदली है और अब जनता को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है। नड्डा ने कहा कि 2015 में मोदी ने बिहार के लिए एक लाख 25 हजार करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की थी। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here