नई दिल्ली: आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के बड़े नेता आनंद शर्मा के बीच बहस होने की खबर है. अशोक गहलोत ने असंतुष्ट नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार चुनाव की मांग जो नेता कर रहे हैं क्या उन्हें पार्टी नेतृत्व पर भरोसा नहीं है, वहीं आनंद शर्मा ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों का चुनाव करवाने की मांग उठाई.

दरअसल, कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव इसी साल मई में कराया जाएगा. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसका ऐलान किया गया. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

सीडब्ल्यूसी की बैठक में मई में चुनाव कराने का प्रस्ताव

कांग्रेस कार्य समिति (सीडल्यूसी) की बैठक में आज संगठन के चुनाव, किसान आंदोलन और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. वरिष्ठ नेता मधुसूधन मिस्त्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने कांग्रेस अध्यक्ष समेत संगठन का चुनाव तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के बाद मई में कराने का प्रस्ताव रखा है. चुनाव प्राधिकरण ने 29 मई को अधिवेशन कराए जाने की भी पेशकश की है. सीडब्ल्यूसी चुनाव प्राधिकरण के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है और आज इस पर कोई अंतिम निर्णय होगा.

बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उप चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के सक्रिय अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग फिर उठाई. वैसे, कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा धड़ा लंबे समय से इस बात की पैरवी कर रहा है कि राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस के 99.99 फीसदी लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से उनका नेतृत्व करें.

ये भी पढ़ें-
प्रधानमंत्री मोदी का देश को भरोसा, बोले- कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें

कोलकाता: ममता सरकार के एक और मंत्री का इस्तीफा, अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं राजीब बनर्जी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here