Kanpur Kidnapping-Murder case: कानपुर लैब टेक्निशन मर्डर केस में अब तक 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले एसएचओ के बाद एएसपी साउथ अपर्णा गुप्ता और सीओ मनोज गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले में अब तक 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

Edited By Shefali Srivastava | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कानपुर हत्याकांड, कोरोना अस्पताल हुए फुल…देखें यूपी की टॉप 5 खबरें
हाइलाइट्स

  • लैब टेक्निशन संजीत यादव हत्या मामले में उठ रहे तमाम सवालों के बीच पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
  • सीओ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए, अपहरण-मर्डर केस में एडीजी बीपी जोगदंड को जांच सौंपी गई
  • पुलिस ने बताया कि संजीत की हत्या की साजिश रचने वाला उसका दोस्त ही था जो उसके साथ लैब में काम करता था

कानपुर

कानपुर में लैब टेक्निशन संजीत यादव हत्या मामले में उठ रहे तमाम सवालों के बीच पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अब इस मामले में 7 और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इससे पहले सीओ मनोज गुप्ता और एएसपी अपर्णा गुप्ता समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। थाना प्रभारी रणजीत राय और चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को भी सस्पेंड किया जा चुका है। यानी अब कुल 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस मामले में अब तक 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

अब इस केस में एडीजी बीपी जोगदंड को जांच सौंपी गई है। यह पता किया जाएगा कि पीड़ित परिवार ने फिरौती दी थी या नहीं। कानपुर अपहरण कांड में लैब टेक्निशन की मौत के बाद पुलिस ने कई खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि संजीत की हत्या की साजिश रचने वाला उसका दोस्त ही था जो उसके साथ लैब में काम करता था। दरअसल पुलिस ने संजीत यादव केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि संजीत की हत्या 26-27 जून की रात में कर दी गई थी। आरोपियों ने बताया कि उन्हें फिरौती की रकम नहीं मिली थी।

पढ़ें: आरोपी अरेस्ट, 30 लाख फिरौती का ‘सच’, कहां चूक… पुलिस ने बताया सबकुछ

NBT

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

पांडु नदी में संजीत के शव की तलाश जारी

वहीं पांडु नदी में संजीत के शव की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उन्होंने संजीत की हत्या करके शव को पांडु नदी में फेंक दिया था।

दोस्तों ने पैसों के लिए रची थी साजिश

पुलिस ने बताया कि दोस्तों ने ही मिलकर संजीत यादव के अपहरण और हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने ज्ञानेंद्र यादव नाम के शख्स को मुख्य आरोपी बताया जो संजीत के साथ लैब में काम करता था। पुलिस ने बताया कि पैसों के लिए संजीत के दोस्तों ने उसका अपहरण किया था। आरोपियों ने वारदात के लिए किराये के कमरे का इस्तेमाल किया। संजीत को अगवा करके वहीं रखा गया था।

NBT

पांडु नदी में शव की तलाश जारी

साजिश में दो महिलाएं भी शामिल

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि इस पूरे मामले में दो महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरी की तलाश जारी है। पुलिस ने जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनके नाम ज्ञानेंद्र यादव, कुलदीप गोस्वामी, रामजी शुक्ला, नीलू सिंह और प्रीति शर्मा हैं।

परिवार के किडनैपर्स को 30 लाख रुपये की फिरौती देने के आरोप में आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा, ‘पीड़ित के रिश्तेदारों का दावा है कि किडनैपर्स को 30 लाख रुपये की फिरौती दी गई। लेकिन अभी तक की जांच में हमें पता चला है कि आरोपियों को फिरौती की रकम नहीं मिली। हम सारे पहलुओं से केस की जांच कर रहे हैं।’

‘आरोपियों ने फिरौती मिलने की बात नहीं स्वीकारी’

आईजी ने बताया, ‘अभी तक हम परिवार के आरोपों के आधार पर ही केस को देख रहे थे लेकिन जो 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं उन्होंने पूछताछ में फिरौती मिलने की बात नहीं स्वीकारी है। परिवार वाले कह रहे हैं कि पैसे दिया गया.. ऐसे में यदि पैसा दिया गया है तो उसकी भी जांच होगी।’

संजीत यादव (फाइल फोटो)

संजीत यादव (फाइल फोटो)

Web Title kanpur lab technician murder case sp south aparna gupta and co manoj gupta suspended(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here