Kanpur Lab Technician Murder: कानपुर के बर्रा से करीब एक माह पहले लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। उन्होंने संजीत यादव की हत्या कर लाश को पांडु नदी में फेंक दिया। संजीत यादव की बहन रुचि यादव ने यूपी सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
Edited By Sujeet Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
कानपुर
यूपी के कानपुर के बर्रा से करीब एक माह पहले अगवा किए गए लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की फिरौती के लिए हत्या कर दी गई। घटना को लेकर संजीत यादव की बहन रुचि यादव ने कहा, ‘मैं सीएम से कहना चाहती हूं मेरा भाई घर में इकलौता कमाने वाला था और कोई सहारा नहीं है। घर में जो पैसे थे वह भी चले गए। वहीं पुलिस कहती है कि वो नकली थे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मदद करे, साथ ही दोषियों को फांसी दी जाए न की आजीवन करावास की सजा।
शुक्रवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में संजीत यादव की बहन रुचि यादव ने कहा, ‘मेरे भाई के अपहरण के बाद पुलिस जो कहती रही हम वो करते रहे, इसके बावजूद मेरा भाई आज हमारे बीच नहीं है। पुलिस के कहने पर हमने पैसे दिए उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। और अब पुलिस कहती है कि वो पैसे नकली थे। मैं पुलिस से पूछना चाहती हूं कि क्या मेरे घर में नकली नोट छापने की मशीन लगा रही थी जो हमने नकली नोट दिए। पुलिस के कहने पर हमने घर के सारे पैसे दे दीजिए और अब वो (संजीत यादव) हमारे बीच नहीं है
कानपुर किडनैपिंग- मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, IPS समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित
हत्यारों को सजा मिले तभी भाई की आत्मा को मिलेगी शांति
रुचि ने कहा, ‘वो मेरा इकलौता भाई ही पूरे घर का सहारा था। पिता को घटना के बाद से होश नहीं है, ऐसे में मैं किसे सम्हालूं। उन्होंने सरकार मांग की कि हमारे भाई को न्याय मिले। जैसे भाई को मारा उसी तरह उसके हत्यारों को भी फांसी दी जाए। मेरे भाई की आत्मा को शांति मिलेगी कि मेरी बहन ने मेरे लिए कुछ किया। इस दौरान संजीत की बहन फूट-फूट कर रोने लगी और बोली भाई तुम्हारी बहन किसे राखी बांधेगी।
दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
कानपुर के बर्रा से करीब एक माह पहले लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। उन्होंने संजीत यादव की हत्या कर लाश को पांडु नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने संजीत यादव का अपहरण कर किराए के मकान में रखा था। आरोपी पैथोलॉजी में काम करते थे तो उन्हें मेडिकल की जानकारी थी। आरोपी संजीत को नींद और नशे का इंजेक्शन लगाकर रखते थे। अपहरण के चौथे दिन आरोपियों ने संजीत की हत्या कर शव को कमरे में छिपा दिया था। अपहरणकर्ताओं ने रात होने का इंतजार किया और देर रात शव को पांडू नदी में फेंक दिया था।
रेकमेंडेड खबरें
Combo Watches : स्टाइल के मामले में इन घड़ियों का नहीं है कोई..
मास्टरबेशन करने की आदत का शिकार हो चुका हूं, इससे कैसे छुटका..
विधानसभा सत्र बुलाने की मांग पर अड़ा अशोक गहलोत खेमा, राजभवन..
इटली के प्रशंसकों को सितंबर से स्टेडियम आने की अनुमति मिल सक..
इंग्लैंड के दो विकेट 66 रन
विशेष द्विपक्षीय समझौते के तहत आने वाले यात्रियों के लिये प्..
बैंकों का सकल एनपीए मार्च 2021 तक बढ़कर 12.5 प्रतिशत होने की..
ब्रेक से मिलेगा धोनी को फायदा, वापसी के लिए खुले हैं दरवाजे:..
पालेर्मो ओपन से शुरू होगा टेनिस, भाग लेंगी शीर्ष खिलाड़ी
BJP के इस प्लान से कांग्रेस ही नहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया भ..
Realme, Xiaomi और Samsung जैसी कंपनियों पर आरोप, सिर्फ ऑनलाइ..
करीना कपूर की इस फिल्म में छिपा स्टाइल का खजाना, जिन चीजों स..
Penis का साइज दो इंच है और मुझे शीघ्रपतन की समस्या भी है, क्..
How Corona Is Changing It’s Strain: इन बदलावों के साथ अपना र..
Hair loss remedy: बालों का झड़ना गारंटी के साथ होगा बंद, घर ..







