कानपुर: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से रुपये ठगने वाले दो जालसाजों को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी साउथ दीपक भूकर ने पूरे मामले का राजफाश करते हुए बताया गोरखपुर निवासी हितेंद्र कुमार और फतेहपुर निवासी कुतुब उर्फ अब्बास लोगों को रेलवे, फूड विभाग और सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लेते थे. उन्होंने बताया कि जालसाज अब्बास लोगों के सामने खुद को आईएएस अफसर बताकर उनको झांसे में लेता था.

एक दो महीने की देते थे सैलरी

जालसाजों की ठगी का शिकार बने कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी जय प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया था. जिसपर कार्रवाई करते हुए दोनों जालसाजों फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया है. एसपी साउथ ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो लोगों से नौकरी के नाम पर 2 से 10 लाख रुपये लेने के बाद उन्हें जाली जॉइनिंग लेटर, आई कार्ड उपलब्ध कराते थे और उन्ही पैसों से एक दो महीने की सैलरी भी देते थे. अभियुक्तों के पास से कई फर्जी जॉइनिंग लेटर,आइ कार्ड और 50 हजार रुपये बरामद हुए है.

यह भी पढ़ें:

एबीपी गंगा की खबर को पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- सही दिशा में परिश्रम हो तो मिट्टी से उगाए जा सकते हैं मोती

यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन, खास अधिकारों और पावर से लैस होंगे जवान, 9919 होगी संख्या



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here