जब भी कोई व्यक्ति कार खरीदने जाता है तो उसके दिमाग में कीमत के साथ-साथ इंश्योरेंस की भी बात दिमाग में चल रही होती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी कार पर इंश्योरेंस की लागत कम कर सकते हैं। 

बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि जब आप कार डीलरशिप से बीमा खरीदते हैं तो अधिक कीमत चुकाते हैं। कई मामलों में तो यह बीमा प्रीमियम 5,000 से लेकर 35,000 रुपये तक ज्यादा होता है, जो कि कार की कीमत के हिसाब से तय होता है। उदाहरण के लिए डीलर एक मिड-साइज की सिडान गाड़ी जो 1.6 लीटर इंजन वाली हो, उसके बीमा के लिए 35,000 रुपये तक का शुल्क लेते हैं। हालांकि, जब आप ऑनलाइन सर्च करते हैं उसी कार का बीमा आपको करीब 26,000 रुपये में मिल जाएगा।

कैशलेस गैराज सुविधा की हकीकत

कई डीलर आपको उन्हीं से बीमा खरीदने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वे बताते हैं कि अगर आप उनसे बीमा नहीं खरीदेंगे तो आपको कैशलेस गैराज की सुविधा नहीं मिलेगी या फिर वे कहते हैं कि कार की कीमत में ही इंश्योरेंस की रकम भी शामिल है और यह आपको कार के साथ मुफ्त दी जा रही है, जबकि यह सच नहीं है। बीमा नियामक इरडज्ञ के अनुसार, कोई भी डीलर आपको कैशलेस सुविधा देने से इनकार नहीं कर सकता। अगर आपके बीमाधारक ने उससे इस संबंध में समझौता किया हो। यहां तक कि कार की वारंटी भी बीमा कंपनी द्वारा की जाती है और डीलर की इसमें कोई भूमिका नहीं होती है कि वारंटी में क्या कवर होगा या क्या कवर नहीं होगा।

यह भी पढ़ेंः 1 लाख का हो गया 66 लाख रुपये, महज इतने दिनों में निवेशकों की किस्मत ने ली करवट

चुनाव करने से पहले अपने विकल्पों को जानें

भारत में कार बीमा की दो श्रेणियां हैं– थार्ड पार्टी और कम्प्रीहेंसिव बीमा। कानूनी तौर पर सभी वाहनों के लिए थर्ड पार्टी कवरेज अनिवार्य है। यह केवल किसी भी संपत्ति को नुकसान और तीसरे पक्ष की चोट को कवर करता है। यह बीमित वाहन को कवर नहीं करता है। वहीं, कम्प्रीहेंसिव बीमा कवरेज ना सिर्फ थर्ड पार्टी बल्कि वाहन को भी कवर करता है। बाजार में कई तरह की बीमा योजनाएं हैं जो अलग-अलग तरह के लोगों की जरूरतें पूरा करती हैं। इसलिए अपनी जरूरत को समझते हुए बीमा पॉलिसी का चुनाव करें। उदाहरण के लिए अरग आप अपनी कार को खुले में पार्क कर रहे हैं, तो आपके बीमा को पेंट जॉब को भी कवर करना चाहिए।

ऑनलाइन बीमा लेना फायदे का सौदा

सालों पहले लोग बीमा कराने के लिए बीमा एजेंट के पास पहुंचते थे। हालांकि, अब डिजिटलीकरण का जमाना है। लगभग सभी बीमा कंपनियां ऑनलाइन बीमा उपलब्ध कराती हैं, आप अपने वाहन की मुख्य जानकारी देकर बेहतर विकल्प पा सकते हैं। बीमा ऑनलाइन खरीदने से बीमा एजेंट का कमीशन समाप्त हो जाता है और पॉलिसी सस्ती हो जाती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here