तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन को डेढ़ माह से अधिक हो चुका है। न किसान हिलने को तैयार है और न ही सरकार अपने फैसले से पीछे हट रही है। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि किसान विरोध प्रदर्शन के कारण नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले यातायात के लिए चिल्ला और गाजीपुर सीमाएं बंद हैं। कृपया आनंद विहार, डीएनडी, भोपरा और लोनी सीमाओं के माध्यम से दिल्ली आने के लिए अन्य मार्ग लें।
दूसरी ओर सिंघु, औचंदी, पियाउ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद हैं। लोगों को लामपुर, सफियाबाद, पल्ला और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है। मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड और नेशनल हाईवे 44 से बचने को कहा गया है। वहीं टीकरी, धनसा बॉर्डर किसी भी ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद हैं। वहीं झटीकरा बॉर्डर केवल दो पहिया और पैदल चलने वालों के लिए खुला है।
Traffic Alert
The Chilla & Ghazipur Borders are closed for traffic coming from Noida & Ghaziabad to Delhi because of farmer protests. Please take alternate route for coming to Delhi via Anand Vihar, DND, Bhopra & Loni Borders.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) January 10, 2021
बता दें कि किसान तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से ही दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच अब तक 8 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला है। किसान कानूनों को वापस लेने पर अड़े हैं, वहीं सरकार कानूनों में संशोधन की बात कह रही है।







