किसानों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बड़ी राहत दी है। अब कोई भी किसान , जिसके पास किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) है वह अपनी लिमिट घर बैठे घटा या बढ़ा सकता है। देश के सबसे बड़ा कर्जदाता एसबीआई ने योनो कृषि पर किसान क्रेडिट कार्ड समीक्षा या KCC समीक्षा विकल्प नामक एक नई सुविधा शुरू की है। किसानों को अब अपने क्रेडिट कार्ड की सीमा में संशोधन हेतु आवेदन करने के लिए बैंक शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एसबीआई ने कहा है कि योनो कृषि पर केसीसी की समीक्षा का विकल्प किसानों को बिना किसी कागजी कार्रवाई के अपने घरों के आराम से सिर्फ चार क्लिक में ही आवेदन करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: अगर आपके बैंक खाते में केवल 1500 रुपये हैं तो पूरा होगा अपने घर का सपना
KCC Review without stepping out of your home.
SBI farmer customers can now apply for KCC review without visiting the branch. Download #YONOSBI app now: https://t.co/wWHot5j5w8
#SBI #StateBankOfIndia #YONOKrishi #Farmers pic.twitter.com/aMgxov52hm— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 25, 2020
केसीसी की विशेषताएं
- केसीसी खाते में क्रेडिट बैलेन्स पर बचत बैंक की दर पर ब्याज दिया जाता है।
- समस्त केसीसी उधारकर्ताओं के लिए मुफ्त एटीएम सह डेबिट कार्ड (स्टेट बैंक किसान कार्ड)
- 3 रुपये लाख तक के ऋण राशि के लिए 2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज छूट उपलब्ध है।
- अगर लोन जल्दी चुकाते हैं तो 3% प्रति वर्ष की दर से अतिरिक्त ब्याज छूट
Bharat Bandh LIVE: कृषि बिलों के खिलाफ सड़कों पर अन्नदाता, तेजस्वी ने निकाली ट्रैक्टर रैली
- समस्त केसीसी ऋणों के लिए अधिसूचित फसल /अधिसूचित क्षेत्र, फसल बीमा के अंतर्गत कवर किए जाते हैं।
- प्रथम वर्ष के लिए ऋण की मात्रा कृषि लागत, फसल के बाद खर्च और कृषि भूमि अनुरक्षण लागत के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
- बाद के 5 वर्षों के दौरान वित्त की मात्रा में वृद्धि के आधार पर ऋण स्वीकृत किया जाएगा।
- 1.60 लाख रुपये तक की केसीसी सीमा के लिए Collateral security की आवश्यकता नहीं है ।
- एक वर्ष अथवा चुकौती की देय तिथि तक, इनमें से जो भी पहले हो, 7% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज लगाया जाएगा।
- देय तिथियों के अंदर चुकौती न होने के मामले में कार्ड दर पर ब्याज देना पड़ेगा ।
- देय तिथि के बाद अर्ध वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि ब्याज लगेगा।
- चुकौती अवधि का निर्धारण फसल जिसके लिए ऋण प्रदान किया गया है के अनुमानित कटाई और विपणन अवधि के अनुसार किया जाएगा।
केसीसी के लिए जरूरी दस्तावेज
- आईडी प्रूफ के लिए: वोटर ID card/ PAN कार्ड/ पासपोर्ट/आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- एड्रेस प्रूफ: वोटर ID card / पासपोर्ट/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त मिलेगी या नहीं, चेक करें लिस्ट में अपना नाम
ऐसे मिलेगा लोन
कोई भी बैंक किसान को केसीसी कार्ड जारी करने को लेकर आनाकानी नहीं कर सकते। सरकार के पास किसानों के आधार नंबर, उनका अकाउंट नंबर और उनके जमीन का पूरा रिकॉर्ड है। इस आधार पर आवेदन करने बैंक को केसीसी देना ही पड़ेगा। वहीं रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक अपने घरेलू खर्चों का भुगतान करने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की दर 4 फीसदी है। किसान इस ब्याज दर पर सिक्योरिटी के बिना 1.60 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। समय पर भुगतान करने पर लोन राशि को 3 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है।
ऐसे बनवाएं अपना किसान क्रेडिट कार्ड
सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। इस बेवसाइट में फॉर्मर टैब (Farmer Tab) के दाईं ओर डाउनलोड केसीसी फार्म ( download KCC Form) का विकल्प दिया गया है। यहां से फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट करने के बाद इसे भरें। इसके बाद अपने पास के बैंक में यह फॉर्म भरकर जमा करें। कार्ड तैयार हो जाने पर बैंक आपको सूचित करेगा और कार्ड आपके पते पर भेज देगा।
ये जानना जरूरी
अगर आपका पहले से कोई कृषि लोन चल रहा है तो इसके बारे में जानकारी देनी जरूरी है। कितनी जमीन खतौनी में आपके नाम है। गांव का नाम, सर्वे/खसरा संख्या. कितने एकड़ जमीन है और कौन सी फसल बोने जा रहें यानी रबी, खरीफ या अन्य इस बारे में फॉर्म में जानकारी देनी होगी। साथ ही आपको बतान होगा कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है।







