प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने बुधवार को संसद में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम का जिक्र करने की विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि मैंने किसी के पिता, दादा, नाना और माता के लिए कुछ नहीं कहा है। मैंने देश के प्रधानमंत्री ने क्या कहा था, वो कहा है।

समचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकारें लगातार होती हैं और इसलिए एक प्रधानमंत्री के ये विचार थे, तब क्या स्थिति थी, आज के प्रधानमंत्री के ये विचार है, क्या स्थिति है। देश का ये हक बनता है। वहीं उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि बार-बार मुझे ये कहा जाता है कि आप नेहरू जी का नाम लेते नहीं, अब हम लेते हैं तो भी मुश्किल हो रहा है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि डर किस बात का। 

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया था। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक तरह से अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है और वे उसके विचारों-विचारधारा को नियंत्रित कर रहे हैं।

राज्यसभा में पीएम मोदी ने क्या कहा था?

इससे पहले राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा था कि ‘जवाहर लाल नेहरू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बनाए रखने के लिए गोवा को सालों तक शाही शासन में रहना पड़ा।’ पीएम मोदी ने आगे कहा था कि यह साल गोवा की 60वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरदार पटेल ने हैदराबाद और जूनागढ़ के लिए पहल की थी अगर उससे सबक लिया जाता तो गोवा को और 15 साल गुलामी में नहीं रखना पड़ता। गोवा बहुत पहले आजाद हो गया होता। 

पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप पहले की मीडिया रिपोर्ट आपको बता देंगी कि तत्कालीन प्रधानमंत्री (जवाहर लाल नेहरू) को अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि की कितनी चिंता थी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि नेहरू ने सोचा था कि अगर गोवा की विदेशी सरकार पर हमला किया जाता, तो शांतप्रिय वैश्विक नेता की उनकी छवि को नुकसान पहुंचता। इसलिए उन्होंने गोवा को प्रताड़ित होने दिया। जब हमारे साथी भारतीयों, सत्याग्रहियों पर गोलियां चलाई जा रही थीं तो उन्होंने कहा था कि वो सेना नहीं भेजेंगे। 

वहीं, राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि ‘नेहरू जी ने 15 अगस्त 1955 को लाल किले से अपने संबोधन में यह कहा था ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम गोवा के लिए कोई सीक्रेट कदम उठाएंगे।’ इसके अलावा पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने आपातकाल के दौरान गायक किशोर कुमार को रेडियो पर गाना गाने से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

राहुल गांधी का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा था कि उन्होंने सदन में उनके सवालों के जवाब नहीं दिए। पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस से डरते हैं। संसद में उनका भाषण इसकी बानगी है। 

प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा, ”वो कांग्रेस से डरते हैं, थोड़ी घबराहट है क्योंकि कांग्रेस सच्चाई बोलती है। उनका पूरा मार्केटिंग का धंधा है। संसद में वही दिखा। पूरा का पूरा भाषण कांग्रेस के बारे में था, जवाहर लाल नेहरू के बारे में था, कांग्रेस ने क्या नहीं किया का जिक्र था? बीजेपी ने जो वायदे किए थे उसके बारे में उन्होंने तो कुछ नहीं कहा।”

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here