बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपनी बेकाकी की वहज से विवादों में फंसती रहती हैं. अब हाल ही में कंगना ने राजनीतिक जगत के कुछ लोगों पर सीधा निशाना साधा है. कंगना के निशाने पर मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) भी शामिल है. अब कंगना के वार पर कुणाल ने भी पलटवार किया है. कुणाल ने कंगना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि- ‘मैडम, बिजली यहां गई और फ्यूज आपका उड़ गया.’

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने मुंबई में हुए पावरकट को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस मुद्दे को लेकर किए गए ट्वीट में कंगना ने कॉमेडियन कुणाल कामरा की एक तस्वीर भी शेयर की थी. शेयर की गई तस्वीर में कुणाल के साथ शिवसेना के नेता संजय राउत भी दिखाई दे रहे हैं. कंगना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- ‘मुंबई में पावरकट और महाराष्ट्र सरकार क-क..कंगना.’

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं जब कुणाल और कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इससे पहले भी दोनों कई बार सोशल मीडिया पर अपने शब्दों से एक-दूसरे पर वार कर चुके हैं. अब कुणाल के इस ट्वीट पर बहुत से लोग कंगना के सपोर्ट में उतरे हैं और कुणाल को जवाब दे रहे हैं. कुणाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः

Kangana ने आमिर खान की बेटी इरा को लेकर किया तंज, क्या माता पिता का तलाक था डिप्रेशन का कारण?





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here