इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले शुभमन गिल की इंजरी ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुभमन चोट के चलते सीरीज के कितने टेस्ट मैच मिस करेंगे अभी इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, भारतीय टीम के पास बैकअप के तौर पर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के रूप में दो सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं, जो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतर सकते हैं। वहीं, हनुमा विहारी भी एक अच्छे ऑप्शन दिखाई देते हैं। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि इंग्लिश टीम के खिलाफ कौन रोहित के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएगा। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया का मानना है कि मयंक एक बेहतर विकल्प होंगे और उनका टेस्ट में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 

आकाश चोपड़ा ने बताया, क्यों भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप प्लान में शामिल नहीं हैं शिखर धवन

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए दानिश ने कहा, ‘पांच हफ्ते बाद भारत और इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत होनी है और शुभमन गिल बाहर हो चुके हैं। मयंक अग्रवाल के पास अपनी काबिलियत दिखाने का यह शानदार मौका है। अगर उनको गिल के ऊपर तरजीह दी जाती है तो देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। कुछ लोगों का कहना था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में शुभमन की जगह मयंक को खिलाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, अब चांस अग्रवाल के ज्यादा हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या केएल राहुल के नाम पर विचार किया जाएगा।’

ENG W vs IND W: कप्तान मिताली राज की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट, जानिए क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने माना कि हनुमा विहारी भी इस रेस में होंगे। उन्होंने कहा, ‘देखते हैं कि गिल कितनी जल्दी रिकवर होकर कमबैक करते हैं। अगर बात केएल राहुल और अग्रवाल में से किसी एक को पिक करने की है, तो मुझे फीलिंग आ रही है कि वह मयंक के साथ जाएंगे। मिडिल ऑर्डर में हनुमा विहारी एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं। वह पहले ओपनिंग कर चुके हैं तो आप कुछ कह नहीं सकते।’ हनुमा विहारी ने 2018-19 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए मयंक के साथ ओपन किया था।
 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here