दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विशेषज्ञों से कोविड-19 से हुई मौतों के मामलों की समीक्षा करने और राजधानी में मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर उपाय सुझाने का आग्रह किया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह आग्रह किया।

एक सूत्र ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों से मौत के आंकड़ों की समीक्षा करने और ऐसे उपाय सुझाने को कहा जिससे राजधानी में मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

दिल्ली में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों ने मृतकों की संख्या में विसंगति का आरोप लगाया है क्योंकि आधिकारिक रूप से दर्ज मौतों और श्मशान घाट और कब्रिस्तानों में हुए अंतिम संस्कारों की संख्या में अंतर है।

कोविड-19: दिल्ली में मौत का आंकड़ा बढ़ने से अब छोटे पड़ रहे कब्रिस्तान

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 23 नवंबर तक कोविड-19 से कुल 8512 लोगों की मौत हुई है, जबकि नगर निगमों ने दावा किया कि उसने 10,318 लोगों के अंतिम संस्कार किए हैं।

राजधानी में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई थी। मंगलवार को दिल्ली में मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत थी। मंगलवार को 109 लोगों की मौत हुईं जबकि सोमवार को 121 संक्रमितों की जान गई थी। यह बीते 13 दिन में सातवीं बार है जब एक दिन में मृतक संख्या 100 के पार गई है।

दिल्ली में दो हफ्ते में 1300 ICU बेड्स और 2000 सामान्य बेड्स बढ़ाए गए



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here