राज्य में शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं से शुरू की जा रही है. काइट विक्टर्स चैनल द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार क्लासेस प्रसारित की जाएंगी.

केरला: देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच स्कूलों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं, केरल में लॉकडाउन के दौरान ही स्कूलों का नया सेशन शुरू हो चुका है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत आज यानी एक जून से हो गई है. इसे ‘फर्स्ट बेल’ नाम दिया गया है. केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) ने उन कक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी की है, जो KITE विक्टर्स चैनल के माध्यम से किए जाएंगे. ये YouTube पर भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा राज्य भर में बड़े बड़े प्रोजेक्टर्स लगाकर छात्रों तक शिक्षा पहुंचाई जा रही है.

सोमवार सुबह ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन कक्षाओं को विकल्प के तौर पर चुना है, क्योंकि छात्र कोरोना वायरस के कारण स्कूलों तक नहीं पहुंच सकते. सीएम ने कहा, “हमारे बच्चे नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. कोरोना वायरस के कारण बच्चे अभी स्कूलों में नहीं पहुंच सकते हैं. इसके बजाय, बच्चे घर से ही अपनी पढ़ाई शुरू कर रहे हैं. सभी कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी. सुबह 8.30 से शाम 5 तक.”

राज्य में शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं से शुरू की जा रही है. काइट विक्टर्स चैनल द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार क्लासेस प्रसारित की जाएंगी. सभी कक्षाओं के वीडियो YouTube के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि क्लास के बाद आप फिर से चाहें तो देख सकते हैं. ऑनलाइन कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. हर क्लास के छात्रों के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट निर्धारित किए गए हैं.

12000 स्कूलों के कुल 1.41 लाख छात्र इस वर्चुअल सिस्टम का हिस्सा हैं. ये क्लास पहली कक्षा से बारहवीं तक हैं. हालांकि इसमें ग्यारहवीं को शामिल नहीं किया है. टेलीविजन के अलावा छात्र इन पोर्टल पर भी क्लास देख सकते हैं.

www.victers.kite.kerala.gov.in

facebook.com/Victerseduchannel)

youtube.com/itsvicters

अब तक उसके लिए 1.2 लाख लैपटॉप, 7000 प्रोजेक्टर, 4545 टेलीविज़न तैयार किए गए हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here