केरल में गुरुवार (4 जून) को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 94 नए मामले सामने आए, जो कि एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, तीन लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1588 हो चुकी है, जबकि मरनेवालों की तादाद 14 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने यह जानकारी दी।
In the highest single day spike, Kerala reports 94 COVID-19 cases and three deaths, taking the infection count to 1,588 and fatalities to 14: CM Pinarayi Vijayan
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2020
केरल के पलक्कड़ में कोविड-19 से पहली मौत
केरल में कोविड-19 के कारण एक महिला की मौत हुई है। पलक्कड़ में 73 वर्षीय एक महिला की दो दिन पहले मौत हो गई थी, जिसके नमूने की जांच रिपोर्ट में उसके कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार (4 जून) को यह जानकारी दी। महिला 25 मई को चेन्नई से लौटी थी और घर में पृथक-वास में रह रही थी। तीन दिन बाद उसे तेज बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार (2 जून) को उसकी मौत हो गई।
जिले के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”उन्हें बुढ़ापा संबंधित बीमारियां भी थीं।” महिला को शुरु में जांच में संक्रमित नहीं पाया गया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। मृत्यु के बाद उनका नमूना फिर से जांच के लिए भेजा गया, जो पॉजिटिव निकला।अस्पताल में उसकी देखभाल करने वाले उसके परिवार के सभी सदस्य और डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 से यह पहली मौत है।







