केरल में सोमवार (17 अगस्त) को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1725 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 46,140 हो गई। वहीं 13 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 169 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 461 मामले और इसके बाद मलप्पुरम में 306 मामले सामने आए।
चार जिलों में 100 से अधिक मामले सामने आये: त्रिशूर (156), अलपुझा (139), पलक्कड़ (137) और एर्नाकुलम (129)। मंत्री के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को संक्रमण से 13 व्यक्तियों की मौत हो गई जिनकी आयु 90 वर्ष से सात महीने के बीच थी।
Kerala reports 1725 fresh #COVID19 cases. The total numbers of active and recovered cases are 15,890 and 30,009 respectively: State Government pic.twitter.com/V32CLJbp35
— ANI (@ANI) August 17, 2020
वर्तमान में 15,890 मरीज उपचाराधीन हैं और 30,029 अभी तक संक्रमण से ठीक हो गए हैं। आज 1131 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। सामने आए नए मामलों में 45 व्यक्ति विदेश से आए थे और 75 अन्य राज्यों से आए थे।
बुलेटिन ने कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 26,150 नमूनों की जांच की गई और अभी तक कुल मिलाकर 12,05,759 नमूनों की जांच की गई है। वर्तमान में राज्य में 571 हॉटस्पॉट (संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र) हैं।







