केरल में सोमवार (1 जून) को कोविड-19 के 57 मरीज सामने आए जिनमें से 55 विदेश से या दूसरे राज्यों से आए हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,326 हो गई है जबकि 1.39 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है। केरल में सोमवार को 18 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विभिन्न जिलों में आए मामलों की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि कासरगोड और मलप्पुरम में 14-14, त्रिशूर में नौ, कोल्लम में पांच, पथनमथिट्टा में चार, तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम में तीन-तीन, अलपुझा और पल्लकड़ में दो-दो और इडुकी में एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि 27 संक्रमित विदेश से आए हैं, जबकि 28 कोविड-19 मरीज दूसरे राज्यों से वापस लौटे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि संक्रमितों में एअर इंडिया एक्सप्रेस का कर्मचारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल है। विजयन के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,326 है जिनमें से 708 उपचाराधीन हैं और 608 मरीज ठीक को चुके हैं।

तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 23000 के पार, अब तक 184 लोगों की मौत, चेन्नई में 14800 केस

केरल में कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण से रविवार (31 मई) की रात एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10 हो गई। कोरोना से संक्रमित मावूर निवासी 55 वर्षीय सुलैका ने कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि महिला गत 20 मई को सउदी अरब के रियाद से स्वदेश लौटी थी और अस्वस्थता के कारण उसे 25 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का पति भी साथ में ही रियाद से लौटा था और कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पिछले सप्ताह से उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here