आज आपको एक और मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिसे महज तीन महीने में ही निवेशकों को लखपति बना दिया है। आज बात करेंगे कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kaiser Corporation Limited) की। पैकेजिंग क्षेत्र में सक्रिय कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड साल 1993 में शुरू हुई थी। यह एक स्मॉल कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 46.10 करोड़ रुपए है। महज तीन महीने में कंपनी के शेयरों ने 1431.67 फीसदी का रिटर्न दिया है और निवेशकों को मालामाल बना दिया है।
तीन महीने में कितना रिटर्न
पिछले तीन महीने में कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों ने ट्रेडर्स को जोरदार मुनाफा दिया है। अगर तीन महीने की बार करें तो 8 नवंबर को कंपनी के एक शेयर की कीमत 60 पैसे थी और इस समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 9.19 रुपए है। इस हिसाब से शेयरों ने निवेशकों को तीन महीने में 1431.67 फीसदी का रिटर्न दिया है। जिन निवेशकों ने तीन महीने पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपए का निवेश किया था, आज उनके निवेश की कीमत 15.39 लाख रुपए पर पहुंच गई है। अगर शेयर की कीमतों के बात करें तो 8 नवंबर को कंपनी के शेयर 60 पैसे पर थे जो 1 दिसंबर को 1.11 रुपए पर पहुंच गए। तीन जनवरी को 2.92 रुपए पर और एक फरवरी को 7.59 रुपए पर पहुंच गए। आज की तारीख में कंपनी के शेयर ऊपर सर्किट के साथ 9.19 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं।
क्या करती है कंपनी
कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में कंपनी सितंबर, 1993 में मुंबई में शुरू हुई थी। 15 मार्च, 1995 को, कंपनी को कैसर प्रेस लिमिटेड नाम से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया गया था। 5 नवंबर 2013 को कंपनी का नाम बदलकर “कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड” कर दिया गया। कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड (केसीएल) लेबल, स्टेशनरी आर्टिकल्स, पत्रिकाओं और कार्टन का व्यवसाय करती है। केसीएल ने अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल हीट ट्रेसिंग और टर्नकी परियोजनाओं में भी कम करती है।
कंपनी का लेखा-जोखा
कैसर कॉर्पोरेशन के शेयर का मार्केट कैप 46.10 करोड़ रुपये है। कैसर कॉर्पोरेशन के शेयर की कीमत में 52 सप्ताह का उच्च 9.19 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 0.35 रुपए है। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का स्टॉक का पीई 25.99 है। कंपनी का प्राइस टू बुक रेश्यो 4.95 है। कैसर कॉर्पोरेशन के शेयर का ईपीएस (पिछले 12 महीने) 0.35 है।







