बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर खुदखुशी से पूरा फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। मुंबई स्थित घर में संदीप ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले संदीप ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप नाहर की आत्महत्या ने अक्षय कुमार को भी शॉक्ड कर दिया है। दोनों ने फिल्म ‘केसरी’ में साथ काम किया था। 

ट्विटर पर अक्षय कुमार ने शॉक्ड न्यूज सुनते ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ”संदीप नाहर के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है। खाने को पसंद करने वाला खुशमिजाज यंग मैन। केसरी के समय वह ऐसा ही था, हम सभी ने उन्हें इसी तरह देखा था। लाइफ काफी अद्भुत है। उन लोगों की मदद करें जो थोड़ा भी लो फील कर रहे हैं। संदीप की आत्मा को शांति मिले।”

इससे पहले अनुपम खेर ने दुख जताते हुए संदीप नाहर के लिए कहा था कि मुझे नहीं पता चला यह कल रात, मैंने कुछ ही घंटों पहले उनके बारे में पढ़ा और अचानक से फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में निभाए किरदार और उनके काम को लेकर चीजें सामने आ गईं। 

Sandeep Nahar Suicide: अनुपम खेर ने को-स्टार संदीप नाहर सुसाइड पर कहा- वह खुशमिजाज इंसान था

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी ने कराया बोल्ड शूट, टप्पू ने किया फोटो पर रिएक्ट

अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म में उनके पिता का किरदार निभाया था। अनुपम कहते हैं कि संदीप बहुत ही खुशमिजाज इंसान थे। मैं उनसे फिल्म के सेट पर ही मिला था। मेरे कुछ दो से तीन सीन थे। उनके ज्यादातर सीन्स बाकी के एक्टर्स के साथ थे और वह वाकई में एक शानदार अभिनेता थे। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here