Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: कैटरीना कैफ व विकी कौशल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर से 25 किलोमीटर दूर चौथ का बरवाड़ा होटल सिक्स सेंस पैलेस में होगी. आज से मेहमानों का पहुंचना शुरू हो जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि आज कैटरीना कैफ व विकी कौशल अपने परिवार के साथ आज दोपहर 11:00 से 12:00 के बीच मुंबई से रवाना होकर शाम को जयपुर पहुंचेंगे. इसके बाद जयपुर से बाय रोड करीब 9:00 बजे के आसपास सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा होटल सिक्स सेंस पैलेस पहुंचेंगे.

7 से 9 दिसंबर तक चलेगा कैटरीना और विक्की की शादी का कार्यक्रम

होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा में शादी का कार्यक्रम 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा.  इस दौरान शादी को खास बनाने के लिए रजवाड़ी स्टाइल में शादी की जाएगी. मेहंदी की रसम नाच गान. अग्नि के सात फेरे भी लिए जाएंगे. इस शादी में ट्रेडिशनल डांस के साथ कई तरह के खास आयोजन किए गए हैं. शादी में शामिल होने वाले बॉलीवुड की हस्तियों सहित 120 वीआईपी गेस्ट होंगे. इन सभी की लिस्ट प्रशासन को पहले ही सौंप दी गई है.

700 साल पुराने किले में हो रही है कैटरीना और विक्की की शादी

बता दें कि जिस फोर्ट में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी होने जा रही है वो 700 साल पुराना है. इस किले में बड़े-बड़े रूम है. इन कमरों में से खासतौर पर कैटरीना कैफ और विकी कौशल के लिए सबसे बेहतरीन स्वीट रिजर्व रखा गया है और बाकी अन्य मेहमानों के लिए होटल में अलग रूम बुक किए गए हैं. फिलहाल कैटरीना और विक्की की शादी को यादगार बनाने के लिए होटल में शानदार इंतजाम किए जा रहे हैं.

ये  भी पढ़ें

Bihar Weather Update: जवाद के प्रभाव से आज हो सकती है बारिश, मौसम में बदलाव, कल से बढ़ेगी ठंड, देखें अपडेट

Rajasthan: प्रतापगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच चले मुक्के, थाने तक पहुंचा मामला

 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here