घरेलू कंपनी Moxpert (मॉक्सपर्ट) ने गुरुवार को भारत में अपनी Trusme सीरीज के फीचर फोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज के फीचर फोन में T1, T57, T75, R300 और R75 शामिल हैं। Trusme के फीचर फोन ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूरेबल बैटरी, म्यूजिक एंड विडियो प्लेयर, वायरलेस FM, ब्लूटूथ, टॉर्च और ऑटो-कॉल रिकॉर्डिंग जैसे शानदार फीचर्स के साथ आए हैं।
शुरुआत में इन राज्यों में ऑफर करेगी नई फीचर फोन्स की रेंज
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रांड शुरुआत में नए फीचर फोन्स की रेंज को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू, गुजरात और महाराष्ट्र में ऑफर करेगी। इन राज्यों में 700 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स का ऑफ्टर-सेल्स नेटवर्क होगा। इसके बाद, कंपनी की देश के दूसरे हिस्सों में विस्तार की योजना है। सभी फोन, मेड इन इंडिया हैं और कंपनी का टारगेट टियर-2, टियर-3 और रूरल एरिया हैं, जहां फीचर फोन्स की अच्छी डिमांड है।
यह भी पढ़ें- Motorola के स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें फोन
‘किफायती दाम पर प्रॉडक्ट्स लाना हमारा टारगेट’
Trusme की पैरेंट कंपनी मॉक्सपर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज आनंद का कहना है, ‘Trusme सेमी-अर्बन, टियर-2 और टियर-3 मार्केट पर फोकस्ड एक टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर प्रॉडक्ट ब्रांड है। मोबाइल फोन्स के अलावा हमारी इलेक्ट्रॉनिक और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेगमेंट में एंट्री करने की योजना है। हमारा मिशन लोगों के लिए किफायती दाम पर हाई टेक्नोलॉजी, सुपीरियर और भरोसेमंद प्रॉडक्ट्स लाना है।’
यह भी पढ़ें- अगले साल आ सकता है OnePlus का सस्ता स्मार्टफोन
Trusme के हेड सेल्स राकेश भाटिया का कहना है, ‘डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से शुरुआती रिस्पॉन्स बेहद शानदार रहा है और हमने पहले ही 10 राज्यों में अपने ऑपरेशंस शुरू कर दिए हैं। जल्द ही हम दूसरे मार्केट्स में एंट्री करने जा रहे हैं। हमारा डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क पहले से ही ऑपरेशनल है और हम आने वाले सालों में अपने पोर्टफोलियो में और कैटेगरीज को जोड़ेंगे।’







