भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बहुत अहम होने वाली है। इस सीरीज के रिजल्ट से इस बात का फैसला होगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर 18 जून से खेले जाने वाले फाइनल मैच में कौन सी टीम हिस्सा लेगी। इस सीरीज को लेकर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डॉमिनिक कॉर्क ने कहा है कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।

पीटरसन बोले- रहाणे की सफलता के बाद विराट की कप्तानी देखना होगा दिलचस्प

इंग्लैंड के लिए 37  टेस्ट खेलने वाले और अब कमेंटेटर बन चुके कॉर्क ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा कि इस सीरीज में गिल और पंत जैसे युवा सितारों पर नजरें रहेंगी, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। कॉर्क ने कहा, ‘हम इन दोनों युवा खिलाड़ियों को सीरीज में देखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गिल ने क्या लाजवाब प्रदर्शन किया। गिल एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं इसलिए मैं इन पर अपना दांव लगाना चाहूंगा। पंत की भी सीरीज में अहम भूमिका रहेगी। पंत ने ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट में सीरीज जिताने वाली जो पारी खेली थी वो वाकई बेहतरीन थी। इंग्लैंड को इन दोनों खिलाड़ियों पर खास नजर रखनी होगी और इंग्लैंड के गेंदबाजों को गिल को आउट करने के लिए खास रणनीति तैयार करनी होगी।’

INDvENG: केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी, लिखा दिल जीतने वाला मैसेज

इंग्लैंड टीम इस सीरीज से पहले श्रीलंका को श्रीलंका में 2-0 से टेस्ट सीरीज हरा चुकी है, वहीं भारत ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से हराकर इस सीरीज में खेलने उतरेगा। दोनों टीमों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ होगा। सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में खेले जाने हैं, जबकि आखिरी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में होंगे। सीरीज का तीसरा मैच डे-नाइट टेस्ट होगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here