अयोध्या (Ayodhya News) में मुस्लिम भक्तों (Muslim Ram Bhakt) में भी राम मंदिर (Ram Temple Construction) के निर्माण को लेकर उत्साह है। कोई छत्तीसगढ़ में अपने गांव से मंदिर निर्माण के लिए ईंटें ला रहा है, तो वहीं कोई मुस्लिम राम भक्त 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है।

Edited By Shefali Srivastava | टाइम्स न्यूज नेटवर्क | Updated:

अब 161 फीट होगी राम मंदिर की ऊंचाई
हाइलाइट्स

  • दशकों तक विवाद के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से घट रही है हिंदू- मुस्लिम के बीच की दूरियां
  • राम मंदिर निर्माण को लेकर मुस्लिम राम भक्तों में भी उत्साह, 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे मुस्लिम भक्त
  • राम को इमाम-ए-हिंद मानते हैं कई मुस्लिम, कई राजपूतों ने आगे चलकर इस्लाम धर्म अपना लिया था

अरशद अफजाल खान, अयोध्या

यूं तो अयोध्या में हिंदू और मुस्लिम के बीच जमीन को लेकर दशकों तक विवाद रहा लेकिन अब राम मंदिर के निर्माण से दोनों धर्मों के बीच दूरियां कम होती दिख रही हैं। मुस्लिम भक्तों में भी राम मंदिर के निर्माण को लेकर उत्साह है। फैज खान छत्तीसगढ़ में अपने गांव से मंदिर निर्माण के लिए ईंटें ला रहे हैं, वहीं तीन अन्य मुस्लिम राम भक्त 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन में शामिल होंगे।

हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने करीब पांच मुस्लिम भक्तों राजा रईस, वासी हैदर, हाजी सईद, जमशेद खान और आजम खान से बात की। ये सभी राम को इमाम-ए-हिंद और कई राजपूतों का पूर्वज मानते हैं जिन्होंने आगे चलकर इस्लाम को अपना लिया। फैजाबाद निवासी जमशेद खान ने बताया, ‘हमने इस्लाम अपनाया और इस्लाम के अनुसार ही हम प्रार्थना करते हैं लेकिन धर्म बदलने से हमारे पूर्वज नहीं बदल जाते। राम हमारे पूर्वज थे और हम अपने हिंदू भाइयों के साथ इसे मनाएंगे।’

पढ़ें: भूमि पूजन घर बैठे दिखाने की तैयारी, दूरदर्शन पर लाइव टेलीकास्‍ट होगा

भूमि पूजन से पहले रामलला के दर पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

  • भूमि पूजन से पहले रामलला के दर पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
  • नए आसन पर बैठे भगवान राम के भाई

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि स्थल पर भगवान राम की पूजा की। उन्होंने रामलला की पूजा करने के बाद भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण को नए आसन पर विराजमान कराया।

  • 200 लोग होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 5 अगस्त को अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बुधवार को पुणे में कहा कि शिलान्यास समारोह में 150 आमंत्रितों सहित 200 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।

  • हनुमानगढ़ी में की आरती

    सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करने के बाद भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण को नए सिंहासन पर स्थापित किया। यहां से वह सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और भगवान हनुमान के दर्शन किए। यहां उन्होंने पूजा और आरती भी की।

  • रामलला का किया पूजन

    सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने लैंड करने के बाद सबसे पहले रामलला के दर्शन किए। यहां पुजारियों ने उनसे रामलला का पूजन करवाया। रामलला का पूजन करने के बाद योगी हनुमानगढ़ी पहुंचे। बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी भी सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे उसके बाद भूमिपूजन का आयोजन होगा।

  • ​शिलान्यास समारोह की समय सीमा हिंदू कैलेंडर के अनुसार

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा, “प्रधानमंत्री के लिए शिलान्यास समारोह की समय सीमा हिंदू कैलेंडर के अनुसार तय की गई है। पांच अगस्त को सबसे शुभ समय (12.15 बजे) है। ‘भूमिपूजन’ के लिए वैदिक अनुष्ठान भगवान गणेश को अर्पित की जाने वाली विशेष पूजा से शुरू होगा। हिंदू अनुष्ठानों के अनुसार, हर शुभ समारोह भगवान गणेश को प्रसाद के साथ शुरू होता है। अगले दिन, पुजारी रामचार्य पूजा करेंगे और अंतिम दिन 5 अगस्त को एक और भूमिपूजन ’किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री भाग लेंगे।

इमाम-ए-हिंद थे भगवान राम

सईद अहमद मक्का से हज करके लौटे हैं। वह एक समर्पित मुस्लिम हैं लेकिन साथ ही राम भक्त भी। वह कहते हैं, ‘हम भारतीय मुस्लिम मानते हैं कि राम इमाम-ए-हिंद थे और मैं अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के दौरान मौजूद रहूंगा।’ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रांत के इंचार्ज डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि फैज खान छत्तीसगढ़ से ईंट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘देशभर से कई मुस्लिम कारसेवक अयोध्या आकर जश्न में शामिल होंगे।’

पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के समय 2000 फीट नीचे डाला जाएगा ‘टाइम कैप्सूल’, वजह जानें



गर्भगृह में जाने का मिला मौका तो होगा आशीर्वाद

फैजाबाद के राशिद अंसारी बताते हैं, ‘अगर हमें गर्भगृह में जाने का मौका मिलता है जहां शिलान्यास किया जाएगा तो यह हमारे लिए आशीर्वाद की तरह होगा। अगर सुरक्षा वजहों से हमारा प्रवेश रोका जाता है तो हम बाहर से जश्न का हिस्सा बनेंगे।’

5 अगस्त को होगा भूमि पूजन

5 अगस्त को होगा भूमि पूजन

Web Title muslim ram bhakt on way to ayodhya for celebration ahead of 5 august(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here