फिक्सड डिपाॅजिट एक ऐसा निवेश है जो सिक्योरिटी के साथ-साथ कम समय में बेहतर रिटर्न भी देता है। इस महीने यानी सितंबर 2021 में तीन प्राइवेट बैंकों ने अपने एफडी की दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले Axis Bank, IDFC First Bank, और कोटक महिन्द्रा बैंक की दरों को जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं कि कहां बेहतर रिटर्न मिल रहा है-
गौतम अडानी की इस कंपनी को झटका, 2019 के अपने फैसले पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट
IDFC First Bank: इस महीने की 15 तारीख को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में बदलाव किया है। बैंक एफडी पर 2.5% से 5.25% तक ब्याज दे रहा है। 7 से 29 दिन के एफडी पर बैंक 2.50%, 30 से 90 दिन के एफडी पर 2.75% ब्याज मिलेगा। 91 दिन से 180 दिन के लिए एफडी करवाने पर 3.25% ब्याज मिलेगा।
7 से 29 दिन- 2.50%
30 से 90 दिन के एफडी पर – 2.75%
91 से 180 दिन के एफडी पर – 3.25%
181 दिन से एक साल से कम के एफडी पर – 4.50%
1 साल से 2 साल तक का एफडी पर – 4.75%
2 साल एक दिन से 3 साल के एफडी पर – 5.00%
3 साल एक दिन से 5 साल के एफडी पर – 5.20%
5 साल 1 दिन से 10 साल के एफडी पर – 5.25%
एक्सिस बैंक की ब्याज दर
एक्सिस बैंक की नई दरों के अनुसार 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7 से 29 दिन के लिए बैंक 2.50% ब्याज दे रहा है। वहीं, 30 दिन या उससे अधिक लेकिन 3 महीने से कम के की फिक्सड डिपाॅजिट पर 3% ब्याज मिलेगा। नई दरें 9 सितंबर से लागू हैं।
7 से 29 दिन के एफडी पर – 2.50%
30 से 60 दिन के एफडी पर – 3.00%
61 दिन या उससे अधिक लेकिन 6 महीने से कम के एफडी पर – 3.50%
6 महीने या उससे अधिक लेकिन 11 महीने 25 दिन से कम – 4.40%
11 महीने 25 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम – 4.40%
1 साल से अधिक लेकिन 1 साल 5 दिन से कम – 5.10%
1 साल 5 दिन से अधिक लेकिन 1 साल 11 दिन से कम – 5.15%
1 साल 11 दिन से अधिक लेकिन 18 महीने से कम – 5.10%
18 महीने से अधिक 2 साल से कम – 5.25%
2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम – 5.40%
3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम – 5.40%
5 साल से 10 साल तक – 5.75%
खाद्य तेलों की होलसेल कीमतों में आई बड़ी गिरावट, चेक करें नई रेट लिस्ट
कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
कोटक महिन्द्रा बैंक ने भी अपने एफडी की दरों में संशोधन किया है। 7 दिन से 30 दिन, 31 दिन से 90 दिन, 91 दिन से 179 दिन तक एफडी पर 2.5%, 2.75%, और 3% ब्याज मिलेगा। यह नई दरें 8 सितंबर से लागू हो रही हैं।
7 से 30 दिन- 2.50%
31 दिन से 90 दिन – 2.75%
91 से 120 दिन – 3%
121 से 179 दिन – 3.25%
180 दिन 4.25%
181 दिन से 354 दिन 4.40%
365 से 389 दिन – 4.50%
390 दिन – 4.75%
391 दिन – 4.75%
23 महीना – 4.9%
23 महीना एक दिन या उससे अधिक लेकिन 4 साल से कम – 5.10%
4 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम – 5.20%
5 साल या उससे अधिक और 10 साल तक







