कोरियाग्राफर-एक्टर पुनीत पाठक अपनी मंगेतर निधि मूनी सिंह से इस हफ्ते शादी करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी कपल ने अपने खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. पुनीत ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह 11 दिसंबर 2020 को शादी करने जा रहे हैं. पुनीत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की, इस तस्वीर में 11 दिसंबर 2020 लिखा हुआ है. लेकिन इसके कैप्शन में उन्होंने अपनी शादी का जिक्र किया हुआ है.

पुनीत ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”एक तारीख हमारे साथ हमेशा रहेगी! एक तारीख है जो हमें हमेशा के लिए बदल देगी! 11/12/2020 को एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है! तुम्हारी, मेरी और हमारी कहानियों का खूबसूरत चैप्टर!” वहीं, निधी मूनी सिंह ने ऐसी ही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”11.12.2020. सात जन्मों की ये पहली तारीख है, पुनीत.”

यहां देखिए पुनीत पाठक का इंस्टाग्राम पोस्ट-

बता दें कि पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ अगस्त महीने के आखिरी में एक निजी समारोह में सगाई की. पुनीत निधि को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे. सगाई की तस्वीर पुनीत ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. पुनीत ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा की शुरुआत करने के लिए!”

पुनीत की सगाई की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इसके अलावा कोरियोग्राफर टेरेंस और गीता कपूर ने भी उन्हें शुभकामानएं दी हैं. टेरेंस ने लिखा,”आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. मुबारक पुनीत, खुश रहो.” वहीं गीता कपूर ने लिखा,”मुबारक हो मेरे प्रिय.”

ये भी पढ़ें-

Ravi Dubey और Sargun Mehta की शादी को हो गए हैं पूरे 7 साल, रोमांटिक वीडियो किया शेयर

Taapsee Pannu की ‘बिकिनी शूट’ वीडियो को देखकर Deepika Padukone हुईं उनकी फैन, जानिए क्या कहा





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here